Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर किया नमन

-कहा, छत्रपति जी का जीवन आदर्श एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण को करता है प्रेरित 

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। 
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि मां भारती के अमर सपूत, असाधारण पराक्रमी, कुशल रणनीतिकार, हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, भारतीय स्वाभिमान व सुशासन के प्रतीक, ‘राष्ट्र नायक’ छत्रपति शिवाजी महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। उन्होंने कहा कि छत्रपति जी का जीवन आदर्श हम सभी को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण हेतु प्रेरित करता है।
उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि परम पराक्रमी, अद्भुत साहस व शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि जो व्यक्ति स्वराज्य और परिवार के बीच स्वराज्य को चुनता है, वही एक सच्चा नागरिक होता है। हिन्दू हृदय सम्राट व धर्म रक्षक, अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले, मराठा सम्राट, पराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महान हिंदुत्व रक्षक, वीरता और पराक्रम की मिसाल, परम देशभक्त छत्रपति शिवाजी राजे महाराज की जयन्ती पर शत-शत नमन।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के दिन आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षर में शिवाजी महाराज की गौरव गाथा दर्ज है। वे एक महान योद्धा थे। उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य को पस्त कर दिया था। वे बचपन से ही निडर और साहसी थे। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोसले और माता का नाम जीजाबाई था। वर्ष 1674 में उन्होंने ही मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular