Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने चन्द्रशेखर आजाद को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी ने चन्द्रशेखर आजाद को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

-कहा, महान क्रांतिकारी का बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र प्रेम की लौ करता रहेगा प्रज्ज्वलित 

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सहित अन्य नेताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के तेजस्वी हस्ताक्षर, महान क्रांतिकारी, देशप्रेम के अद्भुत प्रतीक, काकोरी घटना के महानायक, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद  को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का बलिदान युगों-युगों तक हम सभी के मन में राष्ट्र प्रेम की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि युवाओं के हृदय में राष्ट्रीयता व आजादी के लिए जोश भरने वाले, वीरता और साहस के प्रतिमूर्ति, महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बालिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी,वीर शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महान क्रान्तिकारी के कहे शब्दों को स्मरण करते हुए ट्वीट किया,’भारत की फिजाओं को सदा याद रहूंगा, आजाद था, आजाद हूं और आजाद रहूंगा। उन्होंने कहा कि महान क्रन्तिकारी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

RELATED ARTICLES

Most Popular