Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलमुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, साधु-संतों से भी मिले

मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन, साधु-संतों से भी मिले

अयोध्या (हि.स.)। भव्य दीपोत्सव पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान से दीपावली पर्व पर देश एवं प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने संतों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में यहां कर्फ्यू लगता था, मगर अब दुनिया अयोध्या की तरफ आकर्षित हो रही है। आदित्यनाथ ने मणिराम दास जी की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कौशल किशोरदास महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कारसेवकपुरम् में साधु-संतों के साथ बैठक की और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की, साथ ही साधु-संतों के साथ अल्पाहार किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और साधु-संत मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हुए।

पवन पांडेय

RELATED ARTICLES

Most Popular