Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने कानपुर में 5.55 अरब रूपये के कार्यों का लोकार्पण...

मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर में 5.55 अरब रूपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

– दर्श, विधि, रिद्धि, वंशिका और अनुराग का अन्नप्राशन कर खिलाई खीर

– समाज के सभी वर्गों के लिए पारदर्शिता के साथ योजनाओं का मिल रहा लाभ

कानपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीएवी काॅलेज के फूलबाग स्थित खेल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 5.55 अरब रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर बुधवार से ही प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता तैयारी करते रहें और गुरुवार को सुबह से ही कार्यकर्ताओं की टोली जनसभा स्थल पहुंचने लगी। करीब 11 बजे से ही पार्टी के पदाधिकारी जनता को योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे और करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला पुलिस लाइन में उतरा। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया और फिर उनका काफिला जनसभा स्थल पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कानपुर के विकास कार्यों के लिए अलग-अलग योजनाओं के जरिये 5.5 अरब रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके द्वारा शिलान्यास और लोकार्पण किये जाने के दौरान भगवा रंग में रंगा डीएवी ग्राउंड जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वच्छ भारत मिशन पीएम स्वनिधि श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना समेत सात योजनाओं के लाभार्थियों को चेक दिया गया। इसके बाद यहां पर पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चाबी दी गई और दर्श, विधि, रिद्धि, वंशिका व अनुराग को खीर खिलाकर अन्न प्राशन कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular