Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने कानपुर देहात-आजमगढ़ में मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की दी...

मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर देहात-आजमगढ़ में मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की दी स्वीकृति

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में आम जनता को बेहतर सड़क मार्ग की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात में रूरा-शिवली मार्ग और आजमगढ़ के बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरा मार्ग का सुदढ़ीकरण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई। 

प्रदेश में जनपद कानपुर देहात में रूरा-शिवली मार्ग का सृदढ़ीकरण कराया जाएगा। आमजन को सुखद यातायात की सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात अन्तर्गत रूरा-शिवली मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने जनपद कानपुर देहात अंतर्गत रूरा-शिवली मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3,585.26 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
इसी तरह जनपद आजमगढ़ के बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरा मार्ग का जल्द चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में 39.665 किलोमीटर लम्बाई वाले बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 7,726.52 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular