Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने औरैया में 145 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

 मुख्यमंत्री योगी ने औरैया में 145 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

– याेगी ने कहा, देश की तरक्की के लिए आधी आबादी का सशक्त होना जरुरी

औरैया (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ककोर स्थित तिरंगा मैदान पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहुंचकर 688 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नारी शक्ति एवं नारी वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को संबोधित भी किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नारी शक्ति एवं नारी बंदन कार्यक्रम के तहत ककोर स्थित तिरंगा मैदान में पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने एक छोटी सी बच्ची को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उसे उपहार भी भेंट किया। उन्होंने नारी शक्ति नारी वंदन कार्यक्रम के तहत युवतियों को लैपटॉप एवं टैबलेट का वितरण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने पात्र लाभार्थियों को चेकों का वितरण करने के साथ ही कुछ लोगों को आवास की चाबी भी उपलब्ध कराई।

इसके उपरांत उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने नारी को शक्ति के रूप में रखा था। इसका प्रमुख उद्देश्य है कि आधी आबादी जब तक सशक्त नहीं होगी तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकेगा। जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाएगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान तभी सफल हो सकता है जब बेटियां पढ़ेगी और आगे बढ़ेंगी।

इस दौरान उन्होंने 688 करोड़ की 145 परियोजनाओं का मंच के माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने संबोधन में वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन को भी बढ़ाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

सुनील/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular