Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने अग्नि पीड़ितों को सौंपा सहयोग राशि का चेक

 मुख्यमंत्री योगी ने अग्नि पीड़ितों को सौंपा सहयोग राशि का चेक

-पांच-पांच और दो-दो लाख के सौंपे चेक

-टाउन हॉल के फर्नीचर मार्केट एवं 10 नंबर बोरिंग स्थित पेंट एवं इलेक्ट्रिक की दुकान में हुई थी आग लगने से हानि

गोरखपुर (हि.स.)। निकाय चुनाव के बाद शनिवार की देर शाम गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अग्नि पीड़ितों को सहयोग राशि का चेक सौंपा। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने में टाउन हॉल के फर्नीचर मार्केट और 10 नंबर बोरिंग स्थित एक पेंट एवं इलेक्ट्रिक की दुकान में आग लग गयी थी। इससे व्यापारियों का लाखों का समान जलकर खाक हो गया था। व्यवसाय में काफी हानि उठानी पड़ी थी। आग की घटनाओं से पीड़ित इन व्यक्तियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख एवं दो लाख के चेक सौंपे।

इन्हें मिला इतने का चेक

टाउन हॉल फर्नीचर मार्केट की अग्निकांड पीड़िता श्रीमती शोभा देवी के अलावा आदित्य विक्रम सिंह, गिरिजा देवी तथा सोनिया गुप्ता को दो-दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। जबकि 10 नंबर बोरिंग के अग्निकांड पीड़ित पवन कुमार जायसवाल एवं अवधेश जायसवाल को 05-05 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

डॉ. आमोदकांत/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular