लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। वह बालापार स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थािपना दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति होने के नाते सप्तासह भर से चल रहे प्रथम स्थापना दिवस के अंतिम दिन मुख्य समारोह में उनके अभिभाषण का विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व भी है। मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर के महात्मा गांधी कॉलेज में दिवंगत प्रबंधक प्रेम नारायण श्रीवास्तमव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
दिलीप शुक्ल
