-ग्राम छतनाग, झूंसी, प्रयागराज के रमाशंकर के बेटी की आंखों की रोशनी
-संवेदनशील सीएम योगी ने तत्काल इलाज के दिये आदेश
-जनता दर्शन में सीएम योगी के सामने समस्या रखने पर परेशान पिता को मिली राहत
-मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते बोले, सीएम के सहयोग को कभी भुला नहीं पाएंगे
लखनऊ/प्रयागराज (हि.स.)। नन्हें-मुन्ने बच्चों से बेहद प्यार करने वाले, जिलों में दौरे के कार्यक्रमों में बच्चों को गोदी में उठाकर उनसे उनका हालचाल लेने वाले उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी संवेदनशील भी हैं। खासकर बेटियों से उनका लगाव देखने को मिलता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही जनता दर्शन के दौरान हुआ। जब उनके सामने एक लाचार पिता अपनी बेटी के आंखों की रोशनी को वापस लौटाने की गुहार लगाने लगा।
मुख्यमंत्री योगी ने छोटी सी बच्ची के साथ जनता दर्शन में पहुंचे पिता से जब उसकी परेशानी पूछी तो उनसे उसकी पीड़ा देखी नहीं गई। उन्होंने तत्काल आंखों की रोशनी खो चुकी बिटिया को केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराकर उसका इलाज शुरू करने के निर्देश दिये।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किये गये इस सहयोग के लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। कहा कि उनकी बेटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से की गई मदद को वो कभी भुला नहीं पाएंगे।
