Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, जगतपुर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, जगतपुर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

– आम लेकर शारजाह जाने वाले कार्गो को हरी झंडी भी दिखाएंगे

वाराणसी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार अपरान्ह वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत राज्य सरकार के मंत्रियों, भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अफसरों ने किया।

पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन के लिए रवाना हो गए। बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत जगतपुर इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे और मिशन-2024 का शंखनाद भी करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करखियांव स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस से 40 मैट्रिक टन आम लेकर शारजाह जाने वाले कार्गो को हरी झंडी भी दिखाएंगे। पहली बार जीआई टैग लगा आम खाड़ी देश शारजाह भेजा जा रहा है।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular