Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

– जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

– तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के पुख्ता बंदोस्बत किए

बांदा(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर 17 फरवरी को आ रहे हैं। यहां जिला मुख्यालय में महाराणा प्रताप चौक में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग जाएंगे। यहां तीन दिन दिवसीय कालिंजर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटा है। महाराणा प्रताप चौक को चमकाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। जहां दिन-रात काम हो रहा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को बांदा आएंगे। यहां के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से जिलाधिकारी कार्यालय और जेएन कॉलेज होते हुए सड़क मार्ग से महाराणा प्रताप चौक पहुंचेंगे। इसी चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई है और चौराहे को सुंदरीकरण किया जा रहा है। यहां पूर्व में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसका क्षत्रिय महासभा द्वारा विरोध किया गया था। इसके बाद यहां पर नई प्रतिमा स्थापित की गई है और चौराहे का सुंदरीकरण करके सड़कों को चौड़ा कर दिया गया है।

कालिंजर महोत्सव की तैयारी के सिलसिले में आज विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में समस्त विभागों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि 16 फरवरी तक हर हालत में स्टाल लगाए जाएं। कालिंजर में ही नीलकंठेश्वर मंदिर है जहां शिवरात्रि को विशाल मेला लगता है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान नीलकंठेश्वर के दर्शन के लिए आते हैं। यहां हर साल कालिंजर महोत्सव होता है।

जीआईसी ग्राउंड में हेलीपैड का निर्माण करा रहे पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इंजीनियर आरआर मथुरिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 17 फरवरी को प्रस्तावित है। इसी वजह से यहां हेलीपैड का निर्माण करा कर तैयारियां की जा रही हैं।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular