Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बारिश ने रोका मथुरा आगमन, वर्चुअल करेंगे सम्बोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बारिश ने रोका मथुरा आगमन, वर्चुअल करेंगे सम्बोधित

मथुरा (हि.स.)। जनपद में चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेला की शुरूआत गुरुवार से किया जाना है। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने आ रहे थे, लेकिन बारिश के चलते उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। अब वर्चुअल माध्यम से मेला का मुख्यमंत्री शुभारंभ कर सभा को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दी।

जिले में बुधवार रात से हो रही बारिश से जलभराव हो गया है। चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेला का शुभारंभ दीनदयाल धाम परिसर में भी बारिश का पानी भर गया है। सुबह से टीमें पंपसेट के जरिए पानी निकाल रही हैं। बारिश व खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री का कान्हा की नगरी का मथुरा के दौरे को रद्द करना पड़ा है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular