Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व शांति दिवस की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व शांति दिवस की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व शांति दिवस की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्हाेंने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया ‘भारतीय चेतना के स्वर ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ में परम शांति का उद्घोष अंतर्निहित है। यह दर्शन ही विश्व में शांति स्थापना का सुपथ है। आइए, हम सभी इस भाव को अपने आचरण में लाने हेतु संकल्पित हों और विश्व शांति स्थापना में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विश्व शांति दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। आइए हम सब मिलकर देश और विश्व में परस्पर भाईचारा और शांति स्थापित करने का प्रण लें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आइये, इस दिवस पर सभी देशों, समुदायों, समाज के वर्गों के मध्य शांति और सद्भाव बनाने में अपनी भूमिका के निर्वहन का संकल्प करें।

आगे उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए समर्पित डबल इंजन की भाजपा सरकार शानदार काम कर रही है। सपा बिखराव और समाप्त होने के कगार पर है! अपराधियों, मफियाओं, भ्रष्टाचारियों के संरक्षक अखिलेश ने सत्ता में रहते जनता की भलाई के लिए कुछ किया नहीं, जनता ने सत्ता से तीस साल दूर किया तो सत्ता के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं!

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular