Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी दिवंगत विधायक सूर्यभान को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी दिवंगत विधायक सूर्यभान को श्रद्धांजलि

सुलतानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नगर स्थित दिवंगत विधायक सूर्यभान सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह (72 )का लखनऊ में इलाज के दौरान 17 जून को निधन हो गया था। कुछ समय से वे फेफड़े में संक्रमण के कारण बीमार चल रहे थे।

ज्ञात हो कि पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरी गांव के मूल निवासी थे। वे यहां शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में निवास करते थे। पूर्व विधायक कुल 7 भाइयों में से यह तीसरे नंबर पर थे। विधायक के दो पुत्र और एक पुत्री है। इनका राजनैतिक सफर जनता दल से शुरू हुआ था। वह पहली बार 1989 में जयसिंहपुर से जनता दल से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर विधायक बने थे। इसके बाद 1996 में वे सुलतानपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। तीसरी बार 2017 में सुलतानपुर सीट से चुनाव लड़ा और 30 हजार से अधिक वोट के अंतर से बसपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular