Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आगरा में करेंगे घर -घर संपर्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आगरा में करेंगे घर -घर संपर्क

– तीन विधान सभा क्षेत्रों में करेंगे मतदान संवाद

आगरा (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आ रहे हैं। वह जिले की तीन विधान सभा क्षेत्रों की जनता के बीच पहुंचेंगे। प्रभावी मतदाता संवाद और घर-घर संपर्क कर लोगों से वोट मांगेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले सुबह 11ः30 बजे एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। वहां आंवलखेड़ा में बाजार के निकट एक मैदान में प्रभावी मतदाता संवाद करेंगे। इसके बाद इसी क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर जनता से वोट मांगेंगे। फिर 1ः30 बजे फतेहपुर सीकरी विधान सभा क्षेत्र में पहुंचेंगे और किरावली के रामवीर सिंह क्रीड़ा स्थल में प्रभावी मतदाता संवाद के जरिए जनता से मुखातिब होंगे और भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील करेंगे।

इन दोनों क्षेत्रों में मतदाता संवाद करने के बाद वह फतेहाबाद विधान सभा के लिए जाएंगे और दोपहर तीन बजे जीआर कास्मिक स्कूल में प्रभावी मतदाता संवाद जनता से प्रभावी मतदाता संवाद करेंगे।

संजीव जूरैल

RELATED ARTICLES

Most Popular