– सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा नमामि गंगे
कानपुर (हि.स.)। शहर में गुरुवार को सिविल लाइन स्थित डीएवी ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होने जा रही है। इसको लेकर अधिकारी बराबर तैयारियां कर रहे हैं तो वहीं संगठन भी पीछे नहीं हैं। बुधवार को नमामि गंगे प्रकल्प की बैठक की गई और प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित ने अपील की कि बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे।
भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प कानपुर उत्तर दक्षिण ग्रामीण के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को सफल बनाने के लिए की गई। प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित उर्फ बड़े जी ने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली सभा को नमामि गंगे के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होकर सभा को सफल बनाएंगे। समाज सेविका प्रीति रंजन द्विवेदी ने कहा कि सभा में महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है कि वह पहुंचकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाए। नमामि गंगे की सह संयोजक रमा श्रीवास्तव ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं उनका लाभ जनता को दिलाना है। इस दौरान नीलू दुबे, मयंक सविता, वीरेंद्र सविता, संस्कार शर्मा, राहुल सिंह, अनूप चौधरी आदि मौजूद रहें।
