Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को करेंगे कानपुर का दौरा, अधिकारी तैयारियों में...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को करेंगे कानपुर का दौरा, अधिकारी तैयारियों में जुटे

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को दिए निर्देश

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरूवार को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर मंगलवार को जिला व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया। सूबे के मुखिया के दौरे को देखते हुए मण्डलायुक्त डाॅ राजशेखर, पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जिलाधिकारी विशाख जी0, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ महेन्द्र कुमार ने डी0ए0वी0 प्ले ग्राउण्ड (नियर बाल भवन) का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को करेंगे कानपुर का दौरा, अधिकारी तैयारियों में जुटे

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को डी0ए0वी0 प्ले ग्राउण्ड के अलावा आस-पास बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर को होने वाले भव्य कार्यक्रम में आने वालों के लिये पेयजल, प्रवेश/पार्किग व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, मोबाइल शौचालय, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा एवं एम्बुलेंस के अलावा मेडिकल टीम, प्रेस के कवरेज की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुये मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करायेगें। कहा कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह उसका भली प्रकार निर्वाहन करेंगे। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाते हुये कार्यक्रम से पूर्व निस्तारण करेंगे। उन्होंने इस मौके पर शांति एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम के आस-पास पुलिस रिपोर्टिंग प्वाइंट भी बनाने की बात मंडलायुक्त ने उपस्थित अफसरों से कही।

कहा कि मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम बेहद गम्भीर व संवेदनशील है, इसको दृष्टिगत रखते हुये सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को गम्भीरता से निपटायेंगे। सौपें गये कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही कतई क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अतुल कुमार, उप निदेशक, सूचना सुधीर कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular