Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 को पहुंचेंगे सैदपुर, तैयारियां पूर्ण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 को पहुंचेंगे सैदपुर, तैयारियां पूर्ण

गाजीपुर (हि.स.)। जनपद के सैदपुर नगर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो गईं हैं। मौसम ठीक होने से तैयारियों में आ रहीं अड़चनें कम हुईं तो जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। ग्राउंड में जर्मन हैंगर लगाने के साथ ही शेखपुर में हेलीपैड बनाने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

रविवार को सुबह से ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी डा ओमप्रकाश सिंह ने मातहतों संग तैयारियों का जायजा लिया। जबकि इसके पूर्व शनिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व आइजी रेंज एसके भगत ने ग्राउंड पर पहुंचकर निरीक्षण लिया।

जिलाधिकारी मंगला सिंह ने बताया कि करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही है। उन्होंने कहाकि सीएम जिस रूट से आएंगे उस रूट के हर घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इधर, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कंट्रैक्टर के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है और करीब 400 कर्मचारी लगे हैं। इसके अलावा नगर पंचायत व गांव के सफाईकर्मियों को लगाया गया है। सफाईकर्मी बल्ली गाड़ने, घास साफ करने के साथ ही अन्य सफाई कार्य में लगे हुए हैं। डीएम व एसपी ने कमान संभाल रखी है। इसके साथ ही सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसडीएम विक्रम सिंह व ईओ आशुतोष त्रिपाठी लगातार कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी एमएलसी विशाल उर्फ चंचल सिंह के कंधों पर दिख रही है। पार्टी नेताओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज उर्फ चंचल सिंह भी लगे हुए हैं। नगर स्थित डाक बंगला में बैठकर लगातार वह कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप वाइज बैठक कर रहे हैं। कार्यक्रम में किस कार्यकर्ता की क्या भूमिका है यह तय किया जा रहा है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करने के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। शनिवार की शाम जहां जनपद के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वहीं रविवार को भी भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ ही पूरी कोर कमेटी द्वारा फोन के माध्यम से वाहन व कार्यकर्ताओं की संख्या के बाबत लगातार चिंता किया जाता रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular