Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलेंगे

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी से मिलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री संस्कृत के संवर्धन-पोषण और उन्नयन एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये कुलपति से वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से बुलावा मिलते ही कुलपति प्रदेश की राजधानी पहुंच गये।

इस सम्बंध में कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के जर्जर आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, छात्रवृत्ति वृद्धि, वेतन मद वृद्धि एवं नियुक्तियों के सम्बंध में आगणन सहित विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता के लिए बुलाया है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय देववाणी भाषा संस्कृत एवं सुरभारती का तप स्थली है, जो पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती है। विज्ञान की सीमा जहां खत्म होती है, संस्कृत की सीमा वहीं प्रारम्भ होती है। प्रदेश सरकार सदैव संस्कृत और इस विश्वविद्यालय के चतुर्दिक विकास एवं इसे उच्च स्तर तक पहुँचाने के लिये सहयोगी भाव में है। जिसमें दर्शन, वेद विज्ञान के गुरुत्वाकर्षण, विमान शास्त्र के नये-नये रासायनिक खोजोंं के अन्वेषण के लिए मुख्यमंत्री की सोच है। मुख्यमंत्री के सोच के अनुरूप ही यहां शैक्षणिक कार्य होगा। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के विकास यात्रा में जो भी समस्याएं धनादि की थी। मुख्यमंत्री से वार्ता में इस पर एक योजना प्रारुप प्रस्तुत करेंगे। कुलपति ने बताया कि पाण्डुलिपियों के संरक्षण-प्रकाशन के लिए भी सरकार शीघ्र ही धन दे सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular