– शहर के विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी के अमिनी गांव में पंचायत भवन के पास प्रदेश सरकार के धर्मार्थ संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, रोहनिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और अन्य आला अफसरों के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी अमिनी गांव में ‘मुख्यमंत्री स्वच्छता मेला’ में शामिल होंगे। आयुष्मान कार्ड व पुरस्कार वितरण के बाद मुख्यमंत्री नीति आयोग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत माॅडल ब्लाक बनाए जा रहे सेवापुरी ब्लाक में कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इस गांव में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आ चुकी हैं। यहां से मुख्यमंत्री पुलिस लाइन जाएंगे। विश्राम करने के बाद सर्किट हाउस में शहर के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री चैकाघाट से राजघाट फोरलेन निर्माण, खिड़किया घाट विस्तारीकरण व सुंदरीकरण, कज्जाकपुरा ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण कर अफसरों से निर्माण-कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे। मंदिर सेे वापस लौट कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने गाजीपुर रवाना हो जायेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक
RELATED ARTICLES
