सुलतानपुर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित आठ फरवरी को जनपद भ्रमण कार्यक्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। जिसके लिए शुक्रवार को डीएम व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने शुक्रवार को जिले से निकल रहे निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में और तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 181 किमी (कलवारी बांध) की चैनल पर निर्माणाधीन रेलवे उपरगामी सेतु के अलावा कार्यों, एक्सप्रेस-वे किमी 126 (अरवलकीरी करवत) में एयर स्ट्रिप का स्थलीय निरीक्षण एवं कार्यों तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किमी 120 (सहरी) की चैनल पर निर्माणाधीन रेलवे उपरगामी सेतु का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आठ फरवरी को करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
RELATED ARTICLES
