Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चार चिकित्सकों की सेवा समाप्त की

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चार चिकित्सकों की सेवा समाप्त की

– महोबा जनपद में तैनात चिकित्सकों पर की कार्रवाई, एक चिकित्सक की रोकी पेंशन

लखनऊ(हि.स.)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा विभाग में महोबा जनपद में तैनात चार चिकित्सकों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चार चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी है, जबकि एक की पेंशन रोकने के आदेश प्रमुख सचिव चिकित्सा को दिए हैं।

महोबा जिले में डॉ अनिल कुमार, सरिता कटियार, सुशील कुमार डॉ प्रवीण कुमार और देवेंद्र कुमार की तैनाती है। पांचों चिकित्सक काफी समय से शासन की मंशा के अनुरुप कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे और अनुपस्थित चल रहे थे। इसकी शिकायत कई बार चिकित्सा अधिकारियों को मिल रही थी। सभी को सख्त हिदायत दी गई लेकिन उक्त चिकित्सकों ने उसे नजर अंदाज किया जाता रहा। इस बीच इनमें से एक चिकित्सक सेवा निवृत्त हो गया। इन चिकित्सकों का मामला उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने चिकित्सकों की कार्यशैली में सुधार न होने पर सेवा समाप्त किए जाने के आदेश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने उक्त चिकित्सकों में चार की सेवाएं समाप्त करने और एक की पेंशन रोकने के आदेश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा को दिए हैं। चिकित्सा विभाग में उपमुख्यमंत्री की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular