Wednesday, March 25, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलमुख्यमंत्री प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे अयोध्या

मुख्यमंत्री प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे अयोध्या

अयोध्या (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामनगरी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। अयोध्या में उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन कर श्री राम जन्मभूमि को रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे और अयोध्या धाम में पहुचे। वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे। इसके अलावा अमानीगंज जलकल परिसर,पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक,नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का भी मुख्यमंत्री योगी निरीक्षण करेंगे। आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी दोपहर 2 बजे से विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, तत्पश्चात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों व संतों के साथ भी बैठक करेंगे।

पवन पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular