Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

 मुख्यमंत्री ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु-संत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा-अर्चना कर श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया।

इससे पहले साधु-संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगाजल भेंट किया। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular