Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने रायबरेली में 831 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व...

मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 831 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

रायबरेली (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रायबरेली में 831 करोड़ रुपये लागत की 381 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। भाजपा सरकार इसके पहले भी रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं को शुरू कर चुकी है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आटीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है, उनमें- हेल्थ वेलनेस सेंटर, राजकीय हाईस्कूल, कई गावों में पानी की टंकी, दर्जनों सड़कों और कई गावों में विद्युतीकरण की परियोजना शामिल हैं। इसे रायबरेली जिले के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular