Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे पर गहरा...

मुख्यमंत्री ने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया

– दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाने के दिए निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की नगरी मथुरा में जन्माष्टी के पर्व के दौरान बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे और जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों पर मंदिरों में भीड़ को देखते हुए और कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular