Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने बलरामपुर सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया दुख,...

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

– मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उतरौला मार्ग पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में मूलरूप से देवरिया जनपद के रहने वाले सोनू शाह (28), सुजावती (25), रवि शाह (18), खुशी (13), रुचिका (06) और दिव्यांशु (04) की मौत हो गई थी। ये सभी शुक्रवार को अपने निजी निवास स्थान उत्तराखंड के लालकुआं से अपने पैतृक गांव देवरिया के चकरहवा के लिए निकले थे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular