Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर के समग्र विकास के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। वहां पर भूमि क्रय कर ली गयी है। संत रविदास की एक कांस्य की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। एक सामुदायिक हाल का निर्माण भी हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामुदायिक केन्द्र का लोकार्पण किया है। इसका उपयोग प्रवचन हाल के रूप में किया जा सकता है।

लखनऊ के बारा बिरवा स्थित रविदास मठ में संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने गुरुवाणी व कीर्तन किया।

संत रविदास सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति

संत रविदास सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे। उनका जन्म वाराणसी में हुआ था। संत रामानन्द महाराज के शिष्य बनकर उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया था। संत रविदास महाराज बहुत परोपकारी तथा दयालू थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। साधु-संतों की सहायता करने में उनको विशेष आनंद मिलता था। वह जूता बनाने का कार्य करते थे। मीराबाई संत रविदास की शिष्या थीं।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular