Sunday, January 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन, फरियादियों की...

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन, फरियादियों की सुनी

गोरखपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में फरियादियों को सुना। उनकी समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंच प्रशासनिक भवन के सामने स्थापित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पार्चन भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपनी दिनचर्या गो-सेवा और गुरुओं का आशीर्वाद लेने से शुरू किया। इसके बाद वे सीधे गोरखनाथ मंदिर स्थित हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। यहां शिकायती पत्र लेकर बैठे फरियादियों के पास पहुंचे। एक-एक कर सबकी फरियाद सुनी। मौके पर मौजूद अफसरों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular