Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नदाता किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए रबी की छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार का एमएसपी में वृद्धि का निर्णय अभिनन्दनीय है। यह किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने में अपना योगदान देगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की गयी है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। इनमें मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 500 रुपये प्रति कुन्तल, सफेद सरसों और सरसों में 400 रुपये प्रति कुन्तल, कुसुंभ में 209 रुपये प्रति कुन्तल, गेहूं में 110 रुपये प्रति कुन्तल, चना में 105 रुपये प्रति कुन्तल तथा जौ में 100 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गयी है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular