Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुलतानपुर की प्रतिभा...

मुख्यमंत्री ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुलतानपुर की प्रतिभा को दी बधाई

-सभी सफल अभ्यर्थियों तथा उनके माता-पिता को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2019 में सफल समस्त अभ्यर्थियों तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जनपद सुलतानपुर की प्रतिभा वर्मा को विशेष रूप से बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थी देश की विभिन्न सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किये जाएंगे। इसके मद्देनजर सभी सफल अभ्यर्थियों को देश के विकास के साथ साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निष्ठा तथा लगन से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया सम्बंधित सेवा में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सभी सफल अभ्यर्थी अपने दायित्वों का उत्साहपूर्वक निवर्हन करते हुए देश के विकास तथा जनता की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular