Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने दिलाई ग्राम पंचायतों-नगर निकायों को लाइफ प्रतिज्ञा

मुख्यमंत्री ने दिलाई ग्राम पंचायतों-नगर निकायों को लाइफ प्रतिज्ञा

गोरखपुर(हि.स.)। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 58000 ग्राम पंचायतों व 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम से शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई। गोरखपुर जनपद के प्रधान, निकाय प्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे तो अन्य सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर व ग्राम पंचायतों, नगर निकायों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन जुड़कर पर्यावरण अनुकूल व्यवहार खुद करने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर व एनिमेशन फिल्म का विमोचन किया। समारोह को संबोधित करने के पूर्व उन्होंने वन विभाग, वन निगम, नगर निगम एवं अन्य विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। प्लाटिक मुक्ति के लिए कपड़े का बैग देने वाली वेंडिंग मशीन का लोकार्पण किया और मशीन देखकर प्रसन्नता जताई। स्टाल के पास सैंड आर्टिस्ट रमेश ने सीएम योगी का रेत से रंगीन चित्र उकेरा था। मुख्यमंत्री ने आर्टिस्ट की सराहना की।

इस दौरान हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अनिल कुमार तिवारी, मनीष चौबे, पशु कल्याण कार्यकर्ता शिवेंद्र यादव, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल एवं पूजा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

डा. आमोदकांत/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular