Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने तीन घंटे में खेल, स्वास्थ और कानून व्यवस्था जानी

मुख्यमंत्री ने तीन घंटे में खेल, स्वास्थ और कानून व्यवस्था जानी

बागपत(हि.स.)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बागपत जनपद पहुंचे। उन्होंने जनपद में तीन घंटे के कार्यक्रम में खिलाड़ियों से वार्ता की। स्वास्थ्य सेवाएं देखीं और कानून व्यवस्था का हाल भी जाना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 10.35 बजे बागपत पुलिस लाइन अपने हेलीकाप्टर से पहुंचे। वहां से गाड़ियों का काफिला मवींकला गांव के किसान इंटर काॅलेज पहुंचा। मुख्यमंत्री ने काॅलेज के मल्टी स्पोर्टस मैदान में खिलाड़ियों से संवाद किया। शूटरदारी प्रकाशी तोमर ने शूटिंग रेंज को नेशनल स्तर का बनाने की मांग की। शूटिंग रेंज कोच राजपाल सिंह ने जमीन उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अच्छी पुरस्कार राशि व नौकरी का वादा किया। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा का भी आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जच्चा-बच्चा की जानकारी ली। साफ-सफाई देखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री बागपत कलैक्ट्रेट के लिए निकले। रास्ते में व्यापारियो ने मुख्यमंत्री की गाड़ी रुकवाकर उनको सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से बात की। काूनन व्यवस्था की जानकारी ली। जनपद में विकास कार्यों के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और बैठक में मौजूद व्यापारियों स्कूल संचालकों से सड़कों का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केेंद्र सरकार खेलों पर ध्यान दे रही है। केंद्र और प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देने का हर प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, तीनों विधायक, एमएलसी धमेंद्र, भारद्धाज, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, सांसद सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।

सचिन त्यागी

RELATED ARTICLES

Most Popular