Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, फरियादियों को सुना

 मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, फरियादियों को सुना

– गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन लगाया जनता दरबार

गोरखपुर (हि.स.)। गोरखपुर दौरे पर आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन जनता दरबार लगाया। गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में 700 से अधिक फरियादियों को सुना। त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया और सबको न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया।

गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार मे पहुँचने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दैनिक क्रियाएं निपटाई। गौसेवा की और उन्हें गुड़ चना खिलाया। इसके बाद भगवान गोरक्षनाथ और गुरुओं का आशीष लिया। यहाँ से वह सीधे जानता दरबार पहुंचे। बाहर लगायी गयी कुर्सियों पर हर एक फरियादी के पास पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुना और मौजूद अधिकारियों को उनके निस्तारण का निर्देश देते रहे। बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में लगभग 700 फरियादी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुँच गये थे। इनमें प्रदेश के अनेक हिस्सों से आने वालों की बड़ी संख्या रही।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular