Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में तीन सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार,...

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले में तीन सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गाजीपुर (हि.स.)। गत दिनों जनपद के सैदपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल जाते समय रास्ते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने व पर्ची फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। झंडा दिखाने वाले तीनों सपा कार्यकर्ता सिधौना निवासी मोहित यादव, भीमापार निवासी रामनिवास यादव व बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव गांव निवासी अमलेश यादव के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा कायम किया है।

पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि आशू दुबे को मामले का साजिशकर्ता मानते हुए उनके खिलाफ भी मुकदमा कायम किया है। घटनास्थल पर पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने लम्बी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को जिस स्थान पर काला झंडा दिखाया गया, वहां तैनात खानपुर थाना के दीवान बाबूराम, सिधौना चौकी के दीवान कमलेश एवं चंदौली जनपद से ड्यूटी में आए एक दीवान को निलंबित कर दिया गया है।

सिधौना चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि खानपुर थाना के दीवान बाबूराम, सिधौना चौकी के दीवान कमलेश को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस पर कार्यवाही से राजनैतिक दलों के साथ ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular