ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप
राज्य डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान दिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया। इससे पहले भारतीय जानता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता और परिवारजन स्वयं ही जातिवाद और विद्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ अब प्राथमिकी दर्ज करने तक की नौबत आ गई है, लेकिन राहुल गांधी को यह सब नहीं दिखता और वह इन सबसे अनभिज्ञ बने हुए हैं। सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत के बाद डीडी नगर पुलिस ने शनिवार देर रात नंद कुमार बघेल के खिलाफ धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (1) (बी) (इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल ने कहा था, ’’मैं भारत के सभी ग्रामीणों से आग्रह कर रहा हूं कि ब्राह्मणों को आपके गांवों में प्रवेश न करने दें। मैं हर दूसरे समुदाय से बात करूंगा ताकि हम उनका बहिष्कार कर सकें। उन्हें वोल्गा नदी के तट पर वापस भेजने की जरूरत है। ब्राह्मण परदेसी हैं। विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज लोग आए और चले गए, वैसे यह ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार हो जाएं।’’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कानून सर्वोच्च है और उनकी सरकार सबके लिए खड़ी है। उन्होंने कहा था, “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, भले ही वह व्यक्ति मेरे 86 वर्षीय पिता हों। छत्तीसगढ़ सरकार हर धर्म, संप्रदाय, समुदाय और उनकी भावनाओं का सम्मान करती है। मेरे पिता नंद कुमार बघेल द्वारा एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर सांप्रदायिक शांति भंग की गई है। उनके बयान से मैं भी दुखी हूं।“
यह भी पढ़ें : नगर में पेयजल के लिए बिछेगी छह किमी लम्बी पाइप लाइन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
