Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की मंशा पर जालौन पुलिस अधीक्षक ने, हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड

 मुख्यमंत्री की मंशा पर जालौन पुलिस अधीक्षक ने, हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड

जालौन(हि.स.)। यूपी की योगी सरकार जिस तरह से माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए नजर आ रही है, उसका असर साफतौर पर दिखाई दे रहा है। जालौन पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने जिले के अलग-अलग थानों में बंदशुदा हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई और उन्हें सही रास्ते पर चलने तथा अपना चाल-चलन और आचरण ठीक रखने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप जालौन पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने जिले भर के हिस्ट्रीशीटर पर लगाम कसने के लिए 18 थानों में उनकी क्लास लगाई। वही, उन्हें सलाह दी कि नेक रास्ते पर चलकर अपराध की दुनिया से तौबा कर लें और अपना व परिवार का जीवन सुरक्षित करें। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों ने शपथ ली कि वह जीवन में कभी अपराध नहीं करेंगे।

62 में से 51 हिस्ट्रीशीटरों का सही पाया गया चाल-चलन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर के थानों में पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों परेड कराई जिले के 18 थानों में हिस्ट्रीशीटरों की क्लास लगाई गई। अलग-अलग अपराध में बंदशुदा हिस्ट्रीशीटरों को चाल-चलन आचरण की जानकारी ली गई और अच्छा चाल चलन रखने की नसीहत भी दी गई। थानों में हिस्ट्रीशीटरों ने शपथ ली कि भविष्य में वो कोई अपराध नहीं करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने सभी थानाध्यक्षों को हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के निर्देश दिए। 62 हिस्ट्रीशीटरों में से 51 हिस्ट्रीशीटरों को चाल चलन अच्छा पाया गया।

विशाल /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular