Friday, March 27, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल मुख्यमंत्री की फ्लीट रुकने से बदलने लगी सड़कों की सूरत

 मुख्यमंत्री की फ्लीट रुकने से बदलने लगी सड़कों की सूरत

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में देवा रोड की ओर से एक बैठक में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट रुकने से शहरवासियों का फायदा हो गया। फ्लीट रुकने के बाद जिलाधिकारी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण, एनएचएआई, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समिति बनायी। विभागों के अधिकारियों की समिति ने सड़कों का ब्यौरा तैयार किया और अब सड़कों की सूरत बदलने लगी।

सोमवार को महापौर के कैम्प कार्यालय के सामने प्रेस क्लब को जाने वाली वाला-कदर मार्ग की सूरत बदल दी गयी। सड़क को नये शिरे से बनाया गया है। एक छोर से दूसरे छोर तक पूरी सड़क बन गयी है। वाला-कदर मार्ग पर रहने वाले जफर ने कहा कि कई माह से सड़क की बदहाल तस्वीर उन्होंने देखी है। अचानक से सड़क का नया स्वरूप देखकर उनका मन खिल उठा। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह सड़क दिखती रहेगी।

खुर्रम नगर से फरीदी नगर की ओर से जाने वाले मुख्य मार्ग पर छोटे बड़े कई गड्ढ़े हुआ करते थे। सुबह के वक्त लोग अपने घरों से निकले तो उन्हें गड्ढ़े नहीं दिखायी दिये। सड़क को गड्ढ़ा मुक्त किये जाने की जानकारी उन्हें हुई तो उनकी ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद किया गया। फरीदी नगर निवासी अवधेश गुप्ता ने कहा कि वह अपने घर से पिकनिक स्पॉट की ओर सुबह की सैर पर जाते हैं। गड्ढ़ों के कारण पैदल चलने वालों को कठनाई होती थी। गड्ढ़े भर जाने से यह समस्या दूर हो गयी।

आलमबाग क्षेत्र में सड़कों के बनने से भी लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी। सड़कों की बदली सूरत पर नानक चंद ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने बहुत काम किया और हर बार सड़कों पर गड्ढ़े को लेकर उनके मन में कसक रहा करती थी। मुख्यमंत्री की फ्लीट रुकने से जनता को फायदा हो गया है। जिलाधिकारी पूरी गम्भीरता से सड़कों की शक्ल बदलने में जुटे हैं। यह जनता के लिए प्रसन्नता का विषय है।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular