Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री की जनसभा में जुटाई जाएगी भीड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बांटी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री की जनसभा में जुटाई जाएगी भीड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बांटी जिम्मेदारी

कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं ने तय की रूपरेखा

कानपुर (हि.स.)। जनपद में 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डीएवी ग्राउंड में होने वाली जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों की बैठक की। कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने संगठन पदाधिकारियों व नेताओं के साथ जनसभा की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बैठक में चर्चा करते हुए तय किया गया कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाना है। इसको देखते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारी, नेता व विधायकगण सभी विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनता को कार्यक्रम में लाने का प्रयास करें। उन्होंने इसको लेकर सभी को जिम्मेदारियों का सौंपते हुए बुधवार शाम तक तैयारी पूरी कर लेने की बात कही।

बैठक में सांसद सत्यदेव पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सलिल विश्नोई, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, जिलाध्यक्ष दक्षिण डा0 बीना आर्या पटेल, विधायक महेश त्रिवेदी, भगवती प्रसाद सागर, सुरेश अवस्थी, रघुनन्दन भदौरिया आदि सभी जनप्रतिनिधि रहें। यह जानकारी कानुपर बुन्देलखण्ड क्षेत्र क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular