Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री की ईद-उल-फ़ितर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई

मुख्यमंत्री की ईद-उल-फ़ितर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई

-कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईद मनाने की अपील की

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फ़ितर के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि ईद-उल-फ़ितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फ़ितर मनाने की अपील की है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular