Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

– राजभवन में शुरू हुई तीन दिवसीय 54वीं शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में शुक्रवार को शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। इसके बाद उत्कृष्ट खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाकभाजी की खेती में किसान अधिक कमाई कर सकते हैं। यहां ऐसे किसान भी मौजूद हैं जिन्होंने एक हेक्टेयर में 19 लाख रुपये की कमाई की है। यह सामान्य बात नहीं है। कृषि जीडीपी में भी हमारे किसानों का बड़ा योगदान है। उप्र कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश के पास देश की 11 फीसदी कृषि योग्य भूमि है। अन्न की पैदावार देश का 20 फीसदी है। यह प्रदर्शनी किसानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। उद्यान विभाग को धन्यवाद और राज्यपाल का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं।

यह प्रदर्शनी राजभवन में हर साल लगाई जाती है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन मदन पाण्डेय, पुष्पेन्द्र सिंह, रमन सिंह, जयदेव सिंह, सुमन देवी, सुधीर कुमार, कु. ईशा, भगवत किशोर, विश्वनाथ यादव जैसे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजभवन और शासन के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular