Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने वाले युवक की अस्पताल में मौत

मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने वाले युवक की अस्पताल में मौत

– भाजपा विधायक पर लगा था उत्पीड़न का आरोप

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा विधायक पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने वाले युवक की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मूलरूप से उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र स्थित चकलवंसी निवासी आनंद मिश्रा ने बीती 26 अप्रैल की दोपहर में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसी हालत में आनंद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूछताछ के दौरान उसने भाजपा विधायक बंबा लाल दिवाकर पर आरोप लगाया था कि उनकी शह पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद उसकी नहीं सुनी जा रही है। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

आनन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोप था कि उसने सोशल मीडिया पर विधायक बंबा लाल दिवाकर को गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस उसकी तलाश में थी। वह 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंच गया और खुद को आग के हवाले कर लिया। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में उन्नाव पुलिस कार्रवाई कर रही थी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular