गाजियाबाद(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन से पूर्व सक्रिय हो गया है। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन (जीपीए) की अध्यक्ष सीमा त्यागी व महामंत्री विवेक कुमार त्यागी के आवास पर हाउस अरेस्ट करने के लिए पुलिस उनके घर पर पहुंच गयी है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों व उनके बीच कहासुनी भी हुई है।
सीमा त्यागी ने सवाल किया कि शिक्षा के लिए आवाज़ उठाना क्या इतना बड़ा गुनाह हो गया है। कहाकि ऐसे लगता है कि हम अपने ही देश में आतंकवादी हो गए हैं। क्या हम देशद्रोही हैं, क्या मुख्यमंत्री को शिक्षा के मुद्दे से डर लगता है।
महामंत्री विवेक त्यागी के यहां भी कवि नगर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें भी हाउसिंग अरेस्ट करने की बात कही। विवेक त्यागी ने बताया कि उनके घर पर ऐसा क्यों, वह चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं और उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के कार्यालय के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह हो क्या रहा है, क्यों किया जा रहा है।
फरमान अली
