Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, अधिकारियों ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, अधिकारियों ने लिया जायजा

कानपुर देहात (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 दिसम्बर को जनपद आ रहे हैं। जिसको लेकर तैयारियां तेजी के साथ चल रही है। कलेक्ट्रेट में वाटरप्रूफ टेंट के साथ हेलीपैड का निर्माण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री जनपद को बड़ी सौगत देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात वासियों को कई बड़ी सौगात देंने के लिए 31 दिसम्बर को जनपद आ रहे हैं। यहां पर वह जन विश्वास यात्रा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता को संबोधित भी करेंगे। वहीं करीब 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह जिले की जनता को सरकार द्वारा किये कर्यो को भी बताएंगे । माती कलेक्ट्रेट मैदान में तैयारियां जोरो पर है।

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जनता को बैठने कि व्यवस्था की जा रही है। लगभग 12 लाख रुपये से 100/50 का वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के बगल में हेलीपैड भी बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों की जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी जायजा ले रहे हैं।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular