Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

 मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

लखनऊ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बुधवार को दोपहर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अरविन्द केजरीवाल का काफिला सपा मुख्यालय के लिए निकला।

एयरपोर्ट पर सपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ ही आप पार्टी नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनके साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह भी मौजूद हैं। अरविन्द केजरीवाल का काफिला एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सपा मुख्यालय पहुंचा। यहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका पुष्प गुच्छ देकर भेंट किया।

अरविन्द केजरीवाल और अखिलेश यादव की मुलाकात के सियासी मायने अहम माने जा रहे हैं। दोनों ही नेता आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के विजयी रथ को देश में रोकने की रणनीति पर आगे कैसे बढ़े, इस पर फैसला करेंगे।

मोहित वर्मा/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular