Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार जनाजा प्रकरण: डीएम गाजीपुर के खिलाफ डीओपीटी से शिकायत

मुख्तार जनाजा प्रकरण: डीएम गाजीपुर के खिलाफ डीओपीटी से शिकायत

वाराणसी (हि.स.)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बीते शनिवार को माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के जनाजे के समय जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी के कार्य और व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। अमिताभ ठाकुर ने इसे अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली के नियम 3 के विभिन्न उपनियमों का उल्लंघन बताते हुए इसके संबंध में डीओपीटी, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजी है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि मृत व्यक्ति की याद में नारे लगाना और अंतिम संस्कार से जुड़ा कोई कार्य करना हमारे देश के संविधान में कहीं से भी निषिद्ध नहीं है। इसके लिए अलग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद भी आर्यका अखौरी ने गलत ढंग से अपने पद और अधिकार का धौंस जमा कर लोगों को इन कार्यों से रोका तथा मृत व्यक्ति के भाई के साथ अनुचित ढंग से बातचीत कर माहौल को खराब करने का कार्य किया। यह निश्चित रूप से डीएम के पद की गरिमा के खिलाफ था।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रथमदृष्टया आर्यका अखौरी का यह कार्य सेवा में अनुचित लाभ के लिए किया गया दिखता है। उन्होंने इस संबंध में समुचित विधिक कार्रवाई की मांग की है।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular