Monday, February 9, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमुख्तार के मददगार अफरोज चुन्नू के दो मकान कुर्क

मुख्तार के मददगार अफरोज चुन्नू के दो मकान कुर्क

लखनऊ, 12 जनवरी(हि.स.)। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने में आरोपी मददगार अफरोज खान चुन्नू के लखनऊ स्थित दो मकान कुर्क हुए। शहर के मध्य में त्रिवेणी नगर में चुन्नू की पत्नी के नाम से पहला मकान और इरादतनगर में दूसरे मकान को बाराबंकी से आई पुलिस ने कुर्क किया। इस दौरान लखनऊ के स्थानीय मदेयगंज थाने की पुलिस ने सहयोग किया। दोनों मकानों की कीमत लगभग 1.45 करोड़ बतायी जा रही है।

25 मार्च 2022 को बाराबंकी के जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के विरुद्ध गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। जिसे एम्बुलेंस कांड के रूप में जाना जाता है, जिसमें आरोपी बने अफरोज चुन्नू की जानकारी में आई सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि चुन्नू के पास इसके अलावा भी कई स्थानों पर अज्ञात रूप से खड़ी की गई बहुत सारी सम्पत्तियां हो सकती हैं।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular