Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह आज सपा में होंगे शामिल

मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह आज सपा में होंगे शामिल

गाजीपु | मुख्तार अंसारी की मुश्किलों के बीच उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी भी सपा की सदस्यता लेंगे। मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह भोर में समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंच गए है। वह 11 बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता लेंगे।अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सपा समेत बीजेपी, कांग्रेस और बसपा सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। सपा सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी की सदस्यता देकर इलाके के राजनीतिक माहौल में नए तरह का सियासी समीकरण तैयार करेगी। जाहिर है, सिबगतुल्लाह अंसारी अगर एसपी में शामिल होते है, तो वह अपने मन माफिक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर सभी पहलुओं पर आश्वस्त होने के बाद ही शामिल होंगे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular