Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार के करीबी उमेश के सीज घर में लगी आग

मुख्तार के करीबी उमेश के सीज घर में लगी आग

मऊ(हि.स.) बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले थाना सरायलखंसी क्षेत्र के भुजौटी स्थिति उमेश सिंह की 46 करोड़ की सम्पत्ति को प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले सीज की गई थी, जिसमें गुरुवार की सुबह किसी कारणवस आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समेत आलाधिकारी पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाये।

प्रशासन द्वारा सीज की गई संपत्ति के मालिक उमेश सिंह के भाई राजन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले हमने प्रशासन को सूचना दी थी कि मकान में चोरी हो रही है, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। राजन सिंह ने कहा कि हमने एक चोर को भी पकड़ कर पुलिस और प्रशासन को सौंपा था, लेकिन उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर प्रशासन चाहा होता तो यह घटना नहीं घटी होती।

आनन्द कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular