Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार की गवाही रोकने के लिए उन्हें मारने की साजिश : अफजाल...

मुख्तार की गवाही रोकने के लिए उन्हें मारने की साजिश : अफजाल अंसारी

लखनऊ(हि.स.)। गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी(सपा) के उम्मीदवार और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। अफजाल अंसारी ने मुख्ताार अंसारी की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर कहा कि ऊसरी चट्टी काण्ड में मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है। और मुख्तार की गवाही रोकने के लिए उसे मारने की साजिश जारी है।

समाजवादी पार्टी(सपा) के उम्मीदवार ने कहा अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार की गवाही के बाद विपक्ष के लोगों को सजा हो जायेगी। सरकारी महकमा,अफसर सभी आपस में मिले हुए हैं। सभी के मिलीभगत से मुख्तार को मारने की साजिश हो रही है। मौत का एक दिन सभी का निश्चित है लेकिन शैतान तो कभी भी कोशिश कर सकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्तार की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली तो पहले तो ऐसा लगा कि कोई अनहोनी हो गयी है। बांदा मेडिकल कालेज से फिर मिली सूचना पर थोड़ी राहत हुई है। पूरा परिवार मुख्तार को देखने बांदा पहुंच रहा है। कुछ रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। हम कानून के रास्ते से मुख्तार की सुरक्षा के लिये कोशिश करते रहेंगे। मुख्तार के लिए उनके लोग दुआ कर रहे हैं।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular